Sliderअन्य राज्य

मुजफ्फरनगर जिले मे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग हरियाणा के करनाल से हरिद्वार अस्थियों का विसर्जन करने जा रहे थे। वे सुबह पानीपत-खटीमा हाईवे से होकर गुजर रहे थे, तभी मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड काफी तेज थी। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Back to top button