दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कम से कम 11 राज्यों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बारिश, आंधी और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव के कारण भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। तेज हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा महसूस होगा