Sliderराष्ट्रिय

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, बने बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर चेतावनी के निशान 204.50 मीटर को पार कर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर रहा। जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। पूर्वानुमान है कि जलस्तर और बढ़ेगा लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे ही रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button