Sliderराष्ट्रिय

गला काटकर डॉक्टर की हत्या, किचन में मिली लाश….पत्नी भी सरकारी अस्पताल में डाॅक्टर

दिल्ली के साउथ पॉश इलाके में मर्डर की खौफनाक वारदात सामने आई। लूट के इरादे से एक 63 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की हत्या कर दी गई। डॉक्टर योगेश का शव जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर के किचन में पाया गया। मृतक पेशे से जनरल फिजिशियन थे और अपनी पत्नी डॉ. नीना पॉल के साथ रहते थे, जो दिल्ली सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं।

हत्या के पीछे आशंका जताई जा रही है कि उनके घर में तीन-चार लोग आए और लूट के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान डॉक्टर पॉल के पालतू कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर अधिकारियों सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा जहां डाॅक्टर की लाश घर के किचन से मिली। क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जानकारी के मुताबिक कमरों में तोड़फोड़ होने की वजह से ही लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button