Sliderराष्ट्रिय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अंबाला: अंबाला एयरफोर्स स्टेशन बुधवार सुबह इतिहास का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अत्याधुनिक राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी। यह उड़ान न केवल उनके साहस का प्रतीक है, बल्कि देश की बढ़ती रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की झलक भी पेश करती है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह उड़ान हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से भरी, जहां एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उड़ान के बाद भारतीय वायुसेना ने उन्हें ‘प्रेरक और साहसी नेतृत्व’ की मिसाल बताया। इससे पहले अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। वह फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी सुखोई-30 में उड़ान भर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button