आज भाजपा के केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं पुराने साथी श्री रवनीत बिट्टू को संसद भवन जाते समय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा “गद्दार” कहकर टिप्पणी की गई, जिसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जालंधर केंद्रीय के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। इंजी. चंदन रखेजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए इस बयान को कांग्रेस की मानसिकता करार दिया और साथ ही इसे सिख समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही सिख समुदाय के विरोध में रही है और आज एक बार फिर गांधी परिवार ने यह साबित कर दिया है कि उनकी सोच सिख समाज के खिलाफ पहले भी थी और आगे भी रहेगी।
भाजपा नेता रखेजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार असफलताओं और स्वयं को साबित न कर पाने के दबाव में इतने नीचे गिर चुके हैं कि इसका सीधा असर उनके मानसिक संतुलन पर पड़ रहा है। इस तरह के बयान और टिप्पणियां यह स्पष्ट दर्शाती हैं कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने सलाह दी कि राहुल गांधी को समय रहते किसी अच्छे न्यूरोलोजिस्ट से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए, अन्यथा वर्ष 2027 में जनता का लोकतांत्रिक “इंजेक्शन” उन्हें लगना तय है।
इसके साथ ही इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी भाजपा केंद्रीय मंत्री श्री रवनीत बिट्टू के साथ मजबूती से खड़ी है और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी से मांग करती है कि वे श्री बिट्टू से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।