पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सारा कुमारी ने ‘69वीं पंजाब स्कूल स्टेट गेम्स’ की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Ll● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए उन्हें सुअवसर प्रदान किए जाते हैं, इसी क्रम में गत दिनों ‘गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में 69वीं पंजाब स्कूल स्टेट गेम्स ‘ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ 2025-26’ का आयोजन किया गया, जिसमें आठवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा सारा कुमारी ने U-14 आयु वर्ग में -32 भारवर्ग के अंतर्गत भाग लिया। छात्रा ने ताइक्वांडो के दावपेंच खेलते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रजत पदक हासिल किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सारा कुमारी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कोच सरदार निर्मल सिंह के उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता छात्रा को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button