Sliderपंजाब

लायंस क्लब फगवाड़ा सर्विस ने बीमार छात्रा को दवा के साथ भेंट की आवश्यक मैडीकल सामग्री

फगवाड़ा 28 नवंबर (शिव कौड़ा ) लायंस इंटरनैशनल 321-डी की इलैवन स्टार हंड्रड पर्सेंट एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा सर्विस की तरफ से सरकारी मिडल स्कूल खेड़ा में पढ़ाई कर रही एक जरूरतमंद परिवार से संबंधित आठवीं कक्षा की बीमार छात्रा को दवाओं सहित स्वास्थ्य जरूरतों से संबंधित आवश्यक सामग्री भेंट की गई। क्लब प्रधान लायन राजीव मेहरा की अगवाई में आयोजित इस प्रोजैक्ट के चेयरमैन लायन बिंदरपाल थे, जो खुद भी इसी स्कूल में अध्यापक हैं। इस दौरान लायंस इंटरनैशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन विपन हांडा ने इस प्रयास की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि बीमारों की सेवा सर्वोत्तम सेवा होती है। क्लब प्रधान लायन राजीव मेहरा ने बताया कि क्लब द्वारा पूर्व में भी इस बीमार छात्रा की सहायता की गई थी जो आगे भी आवश्यकता अनुसार जारी रहेगी। इस अवसर पर लायन राजन धवन, प्रिंसीपल कमलेश कुमारी, मैडम मनिन्द्र कौर, मैडम सरबजीत कौर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button