Sliderअन्य राज्य

टीवी के इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन,

मुंबई: टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में नजर आने वाले अभिनेता विभु राघव का 3 जून 2025 को निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। विभु राघव का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते वह पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही बीमारी के शुरुआती समय में विभु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वह अपनी हेल्थ अपडेट्स और इलाज की जानकारी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा करते रहते थे। वह हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अपनी जंग लड़ते रहे, लेकिन मई 2025 से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

Related Articles

Back to top button