Sliderअंतराष्ट्रीय

लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर रोकी गईं उड़ानें

लॉस एंजिल्स : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाई यातायात केंद्र में कर्मियों की कमी के कारण लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। संघीय विमानन प्रशासन ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने शिकागो, वाशिंगटन और नेवार्क में भी कर्मियों के कारण विमान परिचालन में देरी की सूचना दी। एफएए ने विश्व के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दीइसके तुरंत बाद अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रद्द किया जा सकता है क्योंकि देश के हवाई यातायात नियंत्रक संघीय सरकार के ‘शटडाउन’ के दौरान बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button