Sliderपंजाब

विधायक रमन अरोड़ा डॉ ईशान कुमार चब्बेवाल हक में किया डोर टू डोर प्रचार

जालंधर /

जालंधर केंद्रीय हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने चब्बेवाल में पड़ते गांव फ्लाई ओर आस पास के गांव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ ईशान कुमार चब्बेवाल के हक में चुनाव प्रचार किया । जिस में विधायक रमन अरोड़ा ने गांव में डोर टू डोर के साथ एक मीटिंग की और जिस में लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रति अपना पूरा योगदान देने का वादा किया और कहा कि इस बार भी आप के उम्मीदवार डॉ ईशान कुमार चब्बेवाल को बड़ी लीड से विधायक बनाएंगे । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि होशियारपुर से मेंबर पार्लियामेंट डॉ राज कुमार चब्बेवाल एक शरीफ ओर ईमानदार इंसान है और चब्बेवाल में उनकी अच्छी पकड़ है और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कामों से लोग बेहद खुश है हमें पूरा यकीन है कि उप चुनाव की 4 रो सीटें आम आदमी पार्टी ही जीतेगी इसके साथ विधायक रमन अरोड़ा बताया कि हम पूरे इलाके में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहे है विधायक ने बताया कि डॉ ईशान कुमार एक युवा नेता है और उनकी सोच अपने हल्के को बेहतर बनाना है इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, युवा जिला अध्यक्ष रूबल संधू , ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह , सरपंच लखबीर कौर , अन्य गांव वासी मौजूद थे।।

Related Articles

Back to top button