पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सारा कुमारी ने ‘अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग’ में चमकाया विद्यालय का नाम

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थी शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में भी सदा अग्रणी रहते हैं। आठवीं सी कक्षा की छात्रा सारा कुमारी ने इस बात को सार्थक करते हुए ‘अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग’ में भाग लिया। ‘पंजाब किकबॉक्सिंग एसोसिएशन, संगरूर’ की ओर से 26 जुलाई 2025 को साईं मस्तुआना साहिब ट्रेनिंग सेंटर, संगरूर में आयोजित की गई ‘अस्मिता इंडिया किकबॉक्सिंग लीग में प्रतिभाशाली छात्रा सारा ने कोच सरदार निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में U-14 किलोग्राम भार के वर्ग में ‘पॉइंट फाइट’ वर्ग में रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सारा की इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता छात्रा के सार्थक प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button