पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के युवा विद्यार्थियों ने पंजाबी कविताएँ गाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के दिशानिर्देश में विद्यार्थियों को अपनी भावाभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रदर्शित के लिए मंच प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय पंजाबी कविता गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 38 चयनित विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं को मंच पर साँझा किया। श्रीमती प्रवीण शर्मा तथा श्रीमती हरविंदर कौर के निर्णायानुसार दसवीं कक्षा की हरमनजोत कौर को उसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रथम विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने पदक और प्रमाणपत्र देकर उनकी प्रतिभा को सराहा।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button