
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सिया ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की ‘शॉट पुट प्रतियोगिता’ में पाया दूसरा स्थान

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2024’ की खेल-प्रतियोगिताओं’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा सिया (ग्यारहवीं बी) ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता’ के अंतर्गत ‘स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर’ में U-17आयु वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरदार निर्मलजीत सिंह तथा श्रीमान परमिंदर वसरण के मार्गदर्शन में सिया के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने इस उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी सारा की प्रशंसा करते हुए उसके अभिभावकों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।



