Sliderराष्ट्रिय

समुद्री तूफान की चेतावनी, 17 राज्यों में धूल भरी आंधी का अलर्ट

दिल्ली: आईएमडी के अनुसार, 15 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तरी श्रीलंका तट से दक्षिण लक्षद्वीप क्षेत्र तक फैला हुआ है। इसके असर से समुद्री तूफान आने की आशंका है, जिसे लेकर अगले 48 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तूफान को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। बीते दिन अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है। आज से परसो 14 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 50 से 60 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवा के झोंके लग सकते हैं।IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 12 से 15 मई के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30-60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 12 से 15 मई के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने और ओले गिरने के भी आसार हैं।

Related Articles

Back to top button