Sliderपंजाब

श्री सतगुरु कबीर भवन वेलफेयर सोसाइटी (रजि) 120 फुट रोड के विकास की मांग को लेकर मेयर वनीत धीर को सौंपा ज्ञापन

जालंधर/
श्री सतगुरु कबीर भवन वेलफेयर सोसाइटी (रजि) 120 फुट रोड के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर वनीत धीर को मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।
इस मौके सोसाइटी के चेयरमैन कुलदीप कुमार भगत ने मेयर श्री धीर को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री महेन्द्र भगत द्वारा श्री सतगुरु कबीर भवन के कम्युनिटी हॉल में बाथरूम एवं चारदीवारी के निर्माण हेतु प्रस्ताव संख्या 15 के अनुसार बी.एंड.आर. शाखा ने 42.22 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस उपरोक्त कार्य के लिए जल्द से जल्द टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवाया जाए ताकि सतगुरु कबीर जी महाराज के भक्त सतगुरु कबीर कम्युनिटी हॉल का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने प्रतिनिधमंडल की इस मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मेयर श्री धीर ने कहा कि श्री सतगुरु कबीर कम्युनिटी हाल के रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस मौके संतोख चंद, ओम प्रकाश, लाभ चंद, अजय बब्बल, गुरबचन जल्ला, विजय कुमार, दीपक भगत, गौरव बल आदि मौजद थे।

Related Articles

Back to top button