Sliderपंजाब

सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए अहम खबर

जालंधर : कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी को लेकर पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारियों यूनियन ने सघर्ष का बिगुल बजाया है। वक्ताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी नाकाम साबित हुई है, जिसके चलते वह चक्का जाम करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदर्शनों की शुरूआत से पूर्व 11 दिसम्बर को चंडीगढ़ में सरकार की नीतियों को उजागर किया जाएगा जबकि 18 दिसम्बर को राज्य के सभी डिपुओं में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे, 22 दिसम्बर को विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन दिए जाएंगे।

देशभगत यादगार हाल में प्रदर्शनों की रूपरेखा तैयार करने संबंधी यूनियन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें पंजाब के सभी 27 डिपोओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए अपने विचार सांझे किए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में ठेका प्रणाली के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ठेकेदारों द्वारा वेतन में कटौती, पी.एफ. और ई.एस.आई. की गड़बड़ी तथा रिश्वतखोरी जैसी समस्याओं ने कर्मचारियों की स्थिति दयनीय बना दी है।वहीं वक्ताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि पंजाब रोडवेज, पनबस व पी.आर.टी.सी. के किसी भी ठेका कर्मचारी को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी दिए गए आश्वासन खोखले साबित हो रहे हैं। विभाग द्वारा कच्चे कर्मचारियों को परेशान करने के लिए कई तरह के हथकंड़े अपनाए जा रहे है जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button