Sliderपंजाब

पंजाब के फिरोजपुर में भीषण हादसा, डेरा ब्यास जा रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है यहां शनिवार सुबह-सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और एक बड़े घोड़े ट्राले के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई यह भीषण हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित जंगा वाले मोड़ के पास हुआ टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल थे अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान मौतों का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है घटना के संबंध में फिरोजपुर रूरल के डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग फाजिल्का के जलालाबाद इलाके के रहने वाले थे और वे अमृतसर स्थित डेरा ब्यास में माथा टेकने जा रहे थे रास्ते में सुबह के वक्त दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई

Related Articles

Back to top button