Sliderपंजाब

सिविल अस्पताल में मचा हडकम्प, पुलिस फोर्स लेकर Civil Hospital पहुंचे DCP

जालंधर : सिविल अस्पताल में उस समय लोग लोग सहम गए। जब वहां 100 से अधिक पुलिस फोर्स वहां पहुंची।दरअसल आज जालंधर DCP ऑपरेशनल नरेश कुमार डोगरा अपनी टीम के साथ वहां सर्च ऑपरेशन करने पहुंचे। जिस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल की कैंटीन से लेकर डेड हाउस तक सभी जगह की चेकिंग की गई। सर्च ऑपरेशन में 100 के करीब पुलिस मुलाजिम बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्कोड शामिल थे। इस दौरान हर जगह की अच्छी तरह से चेकिंग की गई। इस दौरान वहां पर शक्की युवकों की भी तलाशी ली गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाहन एप्लिकेशन के जरिए पार्किंग में खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। जिस दौरान कुछ वाहनों को वहां से जब्त भी किया गया है। जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए DCP ऑपरेशनल नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल में सर्च ऑपरेशन किया गया है। इस दौरान चप्पे चप्पे की चेकिंग की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बाद वाहनों को चुराकर पार्किंगो में खड़े कर देते है। उनको भी पुलिस की वहां एप्लिकेशन के जरिए जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button