Sliderपंजाब

पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का Alert

जालंधर: मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। यदि पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों को भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की संभावना है।कई जिलों में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया

Related Articles

Back to top button