Sliderराष्ट्रिय

शंभू बॉर्डर पर उमड़ा किसानों का हुजूम, वाहनों की आवाजाही पर रोक

दिल्ली: भारत के अन्नदाता एक बार फिर से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं देश के विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया, जिसके लिए बड़ी संख्या में शंभू बॉर्डर पर किसान एकत्रित हुए मानसून सत्र के बीच किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट है और शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के बीच किसानों की महापंचायत अब सरकार के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है आइए जानते हैं आखिर किसान किस मुद्दे को लेकर महापंचायत कर रहे हैं आपको जानकर हैरानी होगी कि किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया है पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर रवाना हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आवाजाही रोक दी हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है किसान संगठनों का कहना है कि उनका विरोध प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है उनका आरोप है कि इस समझौते के कई अहम पहलुओं को सार्वजनिक नहीं किया गया है और इससे भारतीय कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है

Related Articles

Back to top button