पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा नवरात्रि के मौके पर हुआ भव्य डांडिया नाईट का आयोजन ।

जालंधर,10 अक्टूबर: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया नाईट का भव्य आयोजन पी पी आर मॉल के सिने पोर्ट क्लब में किया गया। जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीत चोपड़ा की देख रेख में हुआ। इस कर्यक्रम की शुरुआत माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर की गई। इस मौके ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य गुजराती पोशाक पहने, हाथ में डांडिया पकड़े शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों की उत्तेजना उनके नृत्य से दिखाई पढ़ रही थी। नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया का भी एक अलग ही मजा होता है। गरबा की दिलचस्पी गुजरात और कोलकाता के साथ सेंट सोल्जर के परिवार में भी दिखाई पढ़ रही थी। डांडिया के पश्चात सभी के लिए डिनर का इंतजाम भी था। जहां सभी ने मिल झूल कर भोजन का आंनद लिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा सभी को माँ दुर्गा के नवरात्रों की बधाई देते हुए सभी के उज्वल भविष्य की मंगल कामणा की।

Related Articles

Back to top button