Sliderपंजाब

प्लॉट विवाद को लेकर परिवार पर हमला

फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी हरी विहार में प्लॉट विवाद को लेकर परिवार पर किए गए हमले का विडियो सामने आया है। मंगलवार को प्लॉट विवाद को लेक कुछ लोगों ने परिवार पर पथराव कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। आदर्श नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पलवल के गांव कारना की रहने वाली महिला सुदेश ने बताया है कि हरि विहार आदर्श नगर में उन्होंने 75 वर्ग गज का एक प्लॉट लिया हुआ है। 29 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ वहां पर चिनाई का काम करा रहे थे। उसी समय ममता , सुमन , आशा , विनेश , प्रवेश , लाला , बंटी , देव , राज सहित अन्य लोगों ने हमारे ऊपर पत्थर, लाठी- डंडो से हमला बोल दिया।इस हमले में 6 लोग घायल हो गए , जिसमें 5 पुरूष और एक महिला शामिल है। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घायलों मे पीडित महिला सुदेश, पति सतपाल, जेट अतर सिंह, बेटा निखिल व भूपेन्द्र शामिल है।

Related Articles

Back to top button