Sliderराष्ट्रिय

यूट्यूब के अचानक बंद होने से दुनिया भर में हड़कंप

दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के अचानक बंद होने से आज दुनिया भर में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह जब लोगों ने अपना पसंदीदा संगीत सुनने या काम की वीडियो देखने के लिए ऐप खोला, तो उन्हें निराशा हाथ लगी। यह तकनीकी खराबी इतनी बड़ी थी कि भारत से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक, करोड़ों यूजर्स डिजिटल दुनिया से कटे हुए महसूस करने लगे। फिलहाल राहत की बात यह है कि सर्वर अब पूरी तरह ठीक है और लोग बिना किसी रुकावट के अपने पसंदीदा वीडियो देख पा रहे हैं।स्क्रीन पर वीडियो की जगह ‘Something went wrong’ का एरर मैसेज आने लगा। घंटों तक चली इस तकनीकी खींचतान और सोशल मीडिया पर मचे हाहाकार के बाद आखिरकार गूगल के इस प्लेटफॉर्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और youtube फिर से पहले की तरह काम कर रहा है।बता दें कि 18 फरवरी की सुबह जैसे ही यूट्यूब का सर्वर डाउन हुआ, देखते ही देखते माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट X शिकायतों का सैलाब आ गया। #YouTubeDown टॉप ट्रेंड्स में शुमार हो गया। यूजर्स न तो ऐप एक्सेस कर पा रहे थे और न ही वेबसाइट के जरिए कंटेंट देख पा रहे थे। यूट्यूब की तकनीकी टीम ने भी सक्रियता दिखाते हुए X पर स्वीकार किया कि समस्या गंभीर है और उनकी टीम इसे सुलझाने में जुटी है। काफी मशक्कत के बाद अब सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button