दिल्ली: आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सुबह के शुरुआती कारोबार में सोना की कीमत लगभग ₹1,60,756 पर खुली, जिसमें करीब ₹842 की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी का भाव भी ₹2,64,858 रहा।हालांकि, अलग-अलग मार्केट रिपोर्टों के अनुसार सोने-चांदी के भाव पूरे दिन उलझन भरे रहे — कुछ शहरों में 24 carat gold ₹1.61 लाख प्रति 10 ग्राम के पार भी चल रहा है और चांदी के भाव ₹2.65 लाख तक पहुंचने की खबरें मिली हैं। देश के प्रमुख शहरों में रिटेल सर्राफा बाजार के हिसाब से सोना और चांदी दोनों में मजबूत रुझान देखा जा रहा है।MCX पर सोना का भाव आज सुबह ₹1,60,756 के करीब ट्रेड कर रहा है।
-चांदी भी ₹2,64,858 के स्तर के आस-पास है।
-कुछ रिपोर्टों में 24 Carat Gold ₹1.61 लाख तक और चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के करीब दिखा।