Sliderपंजाब

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देर रात थानों और पुलिस नाकों की चेकिंग

गुरदासपुर: गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देर रात थानों और पुलिस नाकों की अचानक चेकिंग की। यह मामला डेरा बाबा नानक का है।जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक थाने का रास्ता पुलिस की ओर से बंद किया गया था। वहीं कई नाकों पर पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिले। इसे देखकर सांसद रंधावा भड़क गए। उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों से सवाल किए कि अगर किसी आम व्यक्ति को रात के समय कोई परेशानी आ जाए तो वह थाने तक कैसे पहुंचेगा रास्ते बंद करने का क्या मतलब है उन्होंने कहा कि थाने जनता की सुरक्षा के लिए होते हैं, न कि रास्ते बंद करने के लिए।रंधावा अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाते हुए नजर आए और उन्होंने व्यवस्था पर नाराज़गी जताई। आपको बता दें कि एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दुरांगला पुलिस चौकी पर हमला हुआ था, जिसमें दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button