Sliderपंजाब

हजारों महिलाओं ने मंत्री बलकार सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर बर्खास्तगी की मांग की

जालंधर-
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शामज को शर्मसार किया है और ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात पूर्व पार्षद जसलीन सेठी ने हजारों महिलायों के इक्कठ में कही।बड़ी संख्या में इक्कठी हुई महिलायों ने मंत्री बलकार सिंह की कथित अश्लील वीडियो को लेकर कंपनी बाग के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलायों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई विधायकों पर पहले ही गंभीर आरोप लग चुके हैं जबकि कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की वीडियो के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी मुख्यमंत्री भगवंत मान से कार्रवाई की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और पंजाब के डीजीपी को लिखा है पर विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं पर तुरंत कार्रवाई करने वाला पंजाब महिला आयोग आज चुप क्यों बैठा है ? इस दौरान महिलाओं ने मांग की कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त किया जाए और एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास जाने से कतरा रही हैं, वहीं बलकार सिंह के विभाग में काम करने वाली महिलाएं भी असमंजस की स्थिति में हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो महिलाएं संघर्ष करेंगी तीव्र किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button