Sliderअन्य राज्य

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही कहीं फटा बादल तो कहीं आया सैलाब

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश हो रही है। जिले में मंगलवार रात बारिश ने खूब कहर बरपाया है। करसोग इलाके में दो जगह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि परिवार के सात लोग के लापता है। घटना में कुछ घर और गाड़ियों के बहने की भी सूचना है। यहां 16 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट किए गए है। इनमें 12 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। करसोग में पानी के तेज बहाव के बीच फंसे लोग मदद और बचाव को चिल्लाते रहे।मंडी के गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में बना एक घर फ्लैश फ्लड में बह गया। यहां पर मां-बेटी को बचा लिया गया, लेकिन सात लोग सैलाब में बह गए हैं।बीती रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने मंडी जिले में हालात बिगाड़ दिए हैं। जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाखलीखड्ड पर 2008 में बना 16 मेगावाट का पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है। फिलहाल पावर हाउस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

Related Articles

Back to top button