Sliderअन्य राज्य

6 साल पुराने केस में गिप्पी ग्रेवाल को कोर्ट ने भेजा समन, सलमान को भाई कहने पर घर पर हो चुका है हमला

पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर और हिंदी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके गिप्पी ग्रेवाल पर एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। मोहाली कोर्ट ने सिंगर को 6 साल पुराने केस में समन भेजा है। उन्हें 20 अगस्त तक पेश होने के लिए कहा गया है। सिंगर ने साल 2018 में FIR की थी। इसमें बताया था कि उन्हें गैंगस्टर दिलप्रीत ने धमकीभरा मैसेज भेजा है। अब मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद, गिप्पी गवाही ही नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण उन्हें 24 जुलाई को 5 हजार रुपये के जमानती समन भेजकर पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। ऐसे में कोर्ट ने एक बार फिर उन्हें तलब किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिप्पी गेव्राल ने बताया था कि 31 मई 2018 को उन्हें अनजान नंबर से एक वॉइस नोट और टेक्स्ट मैसेज व्हाट्सएप पर आया था। इसमें उन्हें गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से बात करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था। इसमें लिखा था कि ये रंगदारी मांगने के लिए किया गया है। इस दिए गए नंबर पर उनको फौरन बात करनी होगी। नहीं तो उनका हाल भी परमिश वर्मा और चमकीला जैसा कर दिया जाएगा। इसी मैसेज के बाद सिंगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button