Sliderपंजाब

*लायंस क्लब जालंधर द्वारा अवार्ड समारोह ‘आभार-2024 सफलतापूर्वक संपन्न*

लायंस क्लब जालंधर द्वारा अवार्ड समारोह ‘आभार-2024 प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस फंक्शन के मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024-25 रशपाल सिंह बच्चाजीवी गेस्ट ऑफ ऑनर वी डी जी 1 बी एम गोयल, वी डी जी 2 जी एस भाटिया जी थे, क्लब की तरफ से उन्हें सन्मानित किया गया और शुभकामनाऐ दी।
पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एंव एम्बैडसर आफ गुडविल जे बी सिंह चौधरी ने
प्रधान मनीष चोपड़ा को ,बैस्ट प्रेजिडेंट अवार्ड, सतवीर सिंह भाटिया को बैस्ट सैक्ट्री अवार्ड, मोहित सलूजा को बैस्ट ट्रेजियर अवार्ड, खुशपाल सिंह को बैस्ट पीआरओ अवार्ड मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रशपाल सिंह व गण्यमान्यों के साथ मिलकर उन्हें सन्मानित किया गया। मनीष चोपड़ा ने मुख्य मेहमान व लायंस सदस्यों का स्वागत करते हुए आपने वर्ष के किए हुए कार्यों की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि अब तक पौधारोपण, फूड फार हंगर, स्कूलों को स्टेशनरी, छात्रों को बजीफे व आर्थिक मदद, मेडिकल कैंप, नई ब्रेस कैंप, जरूरतमंद परिवारों को लड़कियों की शादी के लिए सामान और मानवता की सेवा के 78 सर्विस प्रोजेक्ट्स किए हैं । इन प्रोजेक्ट्स में सहयोग करने वाले व भाग लेने वालों को एंव सभी पूर्व प्रधानों को ईंटरनेशनल सर्टिफिकेट के साथ गिफ्ट भेंट कर सन्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रशपाल सिंह बच्चाजीवी ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब जिला 321डी की शान है।बी एम गोयल व जी एस भाटिया,पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
जे बी सिंह चौधरी ने आपने संबोधन में कहा कि क्लब ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में सराहनीय कार्य किया है। नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद ने सभी का धन्यवाद किया।इस मौके पर पूर्व गवर्नर हरीश बंगा, दविंदर सिंह कालड़ा, पूर्व प्रधान रवि मलिक, ऐ जे सिंह, ललतेश भसीन, जी डी कुन्द्रा,डी पी छाबड़ा,आर सी गुलाटी,नरेंद्र भसीन, हरभजन सिंह सैनी,अशवनी सहगल, संजीव मड़िया,दिनेश शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह बहल, जे पी ऐस सिद्धू,रीजन चेयरमैन सुरेंद्र कौर चौधरी,नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद, उप प्रधान प्रभजोत सिद्धू,अश्वनी मल्होत्रा,सतवीर सिंह भाटिया,मोहित सलूजा,खुशपाल सिंह, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,हंसराज मल्होत्रा,डाक्टर अमरजीत सैनी,आई पी एस सेठी,मितुल चोपड़ा,ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, एन के महेंद्रू,दिनेश अरोड़ा,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,मनजिंदर सिंह, सेवा सिंह व अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए। समारोह बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button