Sliderराष्ट्रिय

फगवाड़ा में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

फगवाड़ा : फगवाड़ा के घनी आबादी वाले गांव चक्क हकीम में किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय विवाहिता की उसके ही पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज सूचना मिली है। मृतका की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है जो मूल रूप से स्थानीय फैक्ट्री में काम करके अपना गुजारा करती थी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। डी.एस.पी. फगवाड़ा सहित भारी पुलिस बल और सदर थाने के एस.एच.ओ. तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुलविंदर कौर अपने पति दविंदर सिंह के साथ गांव चक्क हकीम में एक किराए के मकान में रह रही थी। उसका आरोपी पति दविंदर सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी दविंदर सिंह ने तैश में आकर कुलविंदर कौर के सिर पर किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ कई गंभीर वार कर दिए। सिर पर लगी इन घातक चोटों के कारण अत्यधिक खून बह गया और कुलविंदर कौर ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button