Uncategorized

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर : पुरी

फगवाड़ा 24 नवंबर (शिव कौड़ा / नितिन कौड़ा )  :सुल्तानपुर लोधी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हनी कुमार की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कपूरथला भाजपा के कार्यकारी प्रधान आशु पुरी ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। हनी कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और भाजयुमो के जिला प्रधान सन्नी बैंस की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष हनी कुमार के परिजनों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हनी कुमार की सरेआम हत्या की कड़ी निंदा करती है। साथ ही पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया कि एडवोकेट एन.के. वर्मा कन्वीनर लीगल सेल पंजाब के नेतृत्व में परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। आशु पुरी ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार हो रही हत्या, चोरी, डकैती व फिरौती की घटनाएं भगवंत मान सरकार की कानून व्यवस्था पर काला धब्बा हैं। भगवंत मान सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। विडंबना है कि लोग और कुछ समय तक आम आदमी पार्टी सरकार का संताप झेलने को विवश हैं।

Related Articles

Back to top button