Sliderपंजाब

अंबेडकराईट लीगल फोरम, जालंधर द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती मनाई गई।

जालंधर: लीगल फोरम, जालंधर द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती मनाई गई। आज दिनांक: 03.01.2026 को अंबेडकराइट लीगल फोरम, जालंधर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रितपाल सिंह जी की अगुवाई में भारत की पहली महिला शिक्षक माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके और लड्डू बांटकर मनाई गई। इस मौके पर एडवोकेट दरशन सिंह जी ने सभी सदस्यों को बधाई दीं। एडवोकेट मोहन लाल फिलोरिया जी ने माता सावित्रीबाई फुले जी द्वारा समाज के लोगों के लिए, खासकर महिलाओं की शिक्षा में दिए योगदान के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट सतपाल विरदी जी ने कहा कि हमें सावित्रीबाई फुले जी के आदर्शों को मानते हुए आज के माहौल में लागू करना चाहिए। एडवोकेट जगजीवन राम जी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी के समाज को दिए योगदान के बारे में सभी समाज को जागरूक करने की जरूरत है। एडवोकेट मधु रचना जी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले जी ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के लिए जागरूक किया है। इस मौके पर जिला बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट बलदेव प्रकाश रल्ह जी ने कहा कि हमें सिर्फ उनके आदर्शों को पढ़ना ही नहीं चाहिए, बल्कि उस पर जमीन पर अमल करना चाहिए। एडवोकेट राजिंदर कुमार महिमी जी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए, उन्होंने समाज के हर तबके के लिए शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान दिया, खासकर विधवाओं को दोबारा शादी करने का अधिकार दिलाने के लिए बहुत योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट प्रितपाल सिंह जी ने खास तौर पर सत्यशोधक समाज के बारे में अहम जानकारी दी और बताया कि संगठन को बनाने का मकसद समाज में एकजुटता लाने के लिए इसको बनाया गया। उन्होंने विशेष तौर पर मौजूदा सरकारों से यह मांग की कि माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन को बच्चों की पढ़ाई के सिलेबस में जोड़ना चाहिए, जिससे आज की पीढ़ी को उनके संघर्षशील जीवन के बारे में अहम जानकारी प्राप्त हो सके। उनके द्वारा स्थापित सत्य शोधक समाज की विचारधारा जन-जन तक पहुंचानी आज के समय की मांग है, उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम क्रांतिकारी और बढ़िया समाज की सृजना कर सकते हैं। इस मौके पर संस्था के ज. सचिव एडवोकेट राजू अंबेडकर ने कहा कि हमें अपने-अपने स्तर पर फुले परिवार द्वारा शिक्षा और समाज में बराबरी के लिए दिए गए कीमती योगदान के बारे में सभी समाज को जागरूक करना चाहिए और आपस में एकजुट रहना चाहिए। इस मौके पर विशेष तौर पर वकील साहिबानों में से राज कुमार बैंस, कुलदीप सिंह, गौरव बांगड़, दीक्षा, सीमा, दलवीर राजा, क्लर्क दीपक नाहर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button