Sliderराष्ट्रिय

शुभ योग में राम नवमी आज ,हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार, जिसे माना जाता है बेहद महत्वपूर्ण

दिल्ली : 26 मार्च 2026, गुरुवार को देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है। यह हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस खास उपलक्ष्य में देशभर के राम मंदिरों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही भजन-कीर्तन व झांकियों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का उल्लास देखने को मिलता है। वहीं इस दौरान सभी एक दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं, जिससे रिश्तों में विश्वास-प्रेम बढ़ता है। मान्यता है कि त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह दिन धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक श्रीराम के अवतरण का प्रतीक है

Related Articles

Back to top button