Sliderअन्य राज्य

स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज से फिर हुई शुरू

जम्मू : एक दिन स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज से फिर शुरू हो गई। वीरवार को खराब मौसम और फिसलन भरे रास्तों के कारण अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। एहतियात के तौर पर दोनों आधार शिविरों में से किसी से भी किसी तीर्थयात्री को गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।शुक्रवार सुबह यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर फिर से शुरू हो गई जबकि जम्मू से 7908 यात्रियों को रवाना किया गया। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से पैदल मार्ग असुरक्षित हो गए थे। प्रभावित हिस्सों की मुरम्मत और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मुरम्मत कार्य शुरू किया गया। बचाव दल और सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) ने मार्गों को यात्रा योग्य बनाने के लिए दिन-रात काम किया। मौसम में भी सुधार हुआ है।

Related Articles

Back to top button