Sliderपंजाब

इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ यूथ के लिए 30000 से ज्यादा युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

जालंधर 8 अप्रैल : रूस के शहर येकातेरिनबर्ग में 11 से 17 सितंबर, 2026 तक होने वाले इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ -2026के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विभिन्न 168 देशों से अब तक 30,000 से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुका है और यह रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा
यह फेस्टिवल राष्ट्रीय प्रोजेक्ट “यूथ एंड चिल्ड्रन” के तहत आयोजित हो रहा है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 फरवरी को शुरू हुई थी। इस फेस्टिवल में विश्व भर से 10, 000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देशों के अनुसार, रूस में हर साल युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रोसमोलोज़ेज़ के प्रमुख ग्रिगोरी गुरोव ने कहा, “येकातेरिनबर्ग में इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ यूथ, दुनिया भर से आए 10,000 युवाओं के लिए मिलने की एक जगह बनेगा। सिर्फ़ एक महीने में, हमें 168 देशों से 30,000 से ज़्यादा युवाओं के आवेदन मिले, जिनमें लगभग 14,000 आवेदन विदेशी नागरिकों के थे। हम फेस्टिवल में ऐसे लोगों को देखकर खुश होंगे जो इस ग्रह के भविष्य की ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।
“इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में 35 वर्ष से कम आयु के 10,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे इनमें से 5,000 रूस के लोग होंगे और 5,000 विभिन्न देशों के नागरिक शामिल होंगे। विभिन्न देशों से इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों में रचनात्मक उद्योग, लोक प्रशासन, विज्ञान और शिक्षा, खेल, उद्यमिता, मीडिया, डिजिटलीकरण और आईटी तथा सामाजिक क्षेत्र शामिल होंगे। परंपरा के अनुसार, इनमें 14 से 17 वर्ष की आयु के 10, 00 किशोर भी शामिल होंगे। इनमें 500 रूस से और 500 विदेशों से होंगे।
……….

Related Articles

Back to top button