SliderUncategorizedपंजाब

सिद्ध मां बगलामुखी धाम में मासिक शिवरात्रि पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक*

जालंधर:- मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्ध मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। धाम में संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज की अगुवाई में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर समीर कपूर, रिंकू सैनी, राकेश कुमार और कुणाल कपूर ने विशेष रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ रुद्राभिषेक करें, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर कोई भक्तजन सिद्ध मां बगलामुखी धाम में मासिक शिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक करवा सकता है और भगवान शिव की अपार कृपा प्राप्त कर सकता है।

Related Articles

Back to top button