कैम्ब्रिज इंटरनेशनल फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियां
आई.जी.सी.एस.ई. 2024 का शानदार परीक्षा परिणाम
सपनों और वास्तविकता के बीच की दूरी प्रयासों में निहित है और यह बदलाव विचारों और
क्रियान्वयन से संभव है| कैम्ब्रिज समूह ने हमेशा असाधारणता को प्रस्तुत करने और अपने
बच्चों के लक्ष्य के लिए प्रयास करने पर विश्वास किया है| ड्रीम, डेयर, डू ध्येय वाक्य सपने को
देखने की हिम्मत, चुनौतियों का सामना कर सफलता के लिए प्रेरित करता है|
उत्कृष्टता की इस यात्रा में एक शानदार उपलब्धि के रूप में २०२४ का परीक्षा परिणाम शत-
प्रतिशत रहा| जिसमें विद्यार्थियों ने सभी विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किये| अवनूर सिंह ने
चार विषयों में A* और दो A के साथ अकादमिक उत्कृष्टता का शिखर हासिल किया है| नित्या
शर्मा और सौम्या सोबती ने अपने विषयों में दो A* और दो A स्कोर किया है। सना ढींगरा ने
एक A* और छह A हासिल करके अद्भुत परिणाम हासिल किया| हेमल सोहल ने अपने विषयों
में एकA* और दो A हासिल किए।
इन छात्र-छात्राओं की उपलब्धि अनूठी और सराहनीय है। परिवर्तन और अप्रत्याशित चुनौतियों से
निपटने के लिए संघर्ष कर उच्चतम परिणाम हमारे शिक्षकों के समर्पण और दक्षता की गवाही
देते हैं जो छात्रों को अपनी क्षमता भर हासिल करने में सहायता करने के लिए लगातार काम
करते हैं|
गर्व की बात हैं पंजाब का पहला आई.बी. स्कूल कैम्ब्रिज इंटरनेशनल फाउंडेशन ने सभी
विद्यालयों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। हर्ष हैं कि बहुत कम समय में हमारा विद्यालय
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में से एक के रूप में सामने आया है। यह सराहनीय उपलब्धि
हम सभी को अपने बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने और समर्पित होने के लिए प्रेरित
करेगी। विद्यालय के शीर्ष प्रबंधकों ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अच्छे परिणाम
के लिए बधाई दी व छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी|

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।