पंजाबशिक्षा और संस्कृति

पीपीआर ग्रुप ने जालंधर मार्केट में रेगस के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

जालधर, 28 मई: आज पीपीआर ग्रुप ने दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड वर्किंग सॉल्यूशंस प्रदाता रेगस का उद्घाटन किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और ग्रुप एम.डी. राजन चोपड़ा और प्रिंस चोपड़ा ने रिबन काटकर रेगस कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम 64 फुल फर्निश वर्किंग रूम उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और कई उपलब्धि प्रदान की जा रही है। जिसमे 24*7 बिजली सेवा, वाई-फाई सेवाएं, आईटी सेवाएं, लिफ्ट सेवाएं, लाउन्ज एरिया, साइनेज सेवाएं आदि शामिल हैं। इस उद्घाटन अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और ग्रुप एम.डी राजन चोपड़ा एवं प्रिंस चोपड़ा ने कहा कि यह जालंधर के लिए बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है जो सभी युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए मददगार है, जो अपना व्यवसाय चला रहे हैं और यह पंजाब की सर्वश्रेष्ठ सेवायों और मार्किट में आने वाला पहला कार्यस्थल है।

Related Articles

Back to top button