
जालंधर, 18 जून: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा ग्रुप के 35 स्कूलों के अध्यापकों के लिए
गणित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जालंधर के होटल डैज़ में
आयोजन किया किया। इस कार्यशाला की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन कर की गई। इस कार्यशाला के
व्याख्याता पर सी. भी मिश्रा थे, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गणित को आकर्षक तरीके से पढ़ाने के
लिए नई तकनीकों का उपयोग बढ़ाना था और मुख्य जोर शिक्षकों को नई शिक्षा नीति से परिचित
कराना था। इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों ने बहुत कुछ सीखा जैसे: छात्रों के मानसिक स्तर
तक पहुंचने के लिए नई तकनीकें, कक्षाओं के विभिन्न स्तरों पर उपयोग करने के लिए विभिन्न
तकनीकें, गणित को एक दिलचस्प विषय कैसे बनाया जाए, छात्रों के लिए सामान्य समस्याओं का
समाधान करना भी शामिल था। कार्यशाला में भाग लेने के बाद, शिक्षकों को अपनी कक्षाओं में गणित
पढ़ाने के लिए एक नया आत्मविश्वास महसूस हुआ। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस
चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी शिक्षकों को इन सभी गतिविधियों में भाग लेने और इन सभी
तकनीकों को छात्रों पर लागू करने के लिए प्रेरित किया।