जालंधर 28 जून ( नितिन कौड़ा )  :भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने स्थानीय बस्ती बावा खेल राज नगर में पढ़ते वार्ड नंबर 62 में पार्षद पति विनीत धीर एवं वार्ड इंचार्ज भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा के साथ जालंधर वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी शीतल अंगुराल के पक्ष में डोर तो डोर चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में स्थानीय लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया राकेश राठौर ने बताया कि पंजाब में कुछ समय पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है इसका एक कारण है कि लोगों का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास पंजाब में भाजपा लोकसभा चुनाव में 23 विधानसभा सीटों पर जीत प्राप्त की है और जालंधर के इस उप चुनाव में भी भाजपा जालंधर वेस्ट विधानसभा की सीट जीतकर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने की और एक कदम बढ़ाएगी इस मौके पर उनके साथ अमरजीत सिंह कोहली,मार्शल,रोहित वत्स, नितिन बहरोल, हेमंत पाठक,व अन्य उपस्थित थे

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।