जालंधर :जालंधर  के मॉडल टाउन  में 17 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, इलाके में चर्चा है कि परिवार ने बच्चे को पब-जी गेम  खेलने से मना किया था, जिसके चलते बच्चे ने यह कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के एसीपी हरजिंदर सिंह ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है, बच्चा प्रवासी परिवार से था। वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वह मॉडल टाउन में किसी के घर में केयरटेकर का काम करता था।

मृतक बच्चे की पहचान  कारन वीर सिंह पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए   जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिवार का बुरा हाल है ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।