जम्मू: जम्मू के राजौरी शहर में एक वी.डी.सी. सदस्य के घर पर आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। इसके बाद मौके पर मुठभेड़ शुरू हो गई जिस दौरान एक आतंकी के मारे जाने और एक जवान और एक वी.डी.सी. सदस्य के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार राजौरी के गुंडा खवास क्षेत्र में आर्मी पोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया। उक्त हमला सेना पिकेट पर किया गया है। बता दें कि हमला एक वी.डी.सी. सदस्य के घर पर हुआ। आतंकियों ने शौर्य चक्र से सम्मानित वी.डी.सी. सदस्य के घर के पास ग्रेनेड फेंका। इस हमले के बाद मौके पर जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया जबकि एक जवान और एक वी.डी.सी. सदस्य घायल हो गए। फिलहाल मौके पर गोलीबारी जारी है।