
दिल्ली: बजट भाषण के दौरान आज यानी 23 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 400 अंक की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ONGC का शेयर 2.81% की गिरावट के साथ निफ्टी का टॉप लूजर है।सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा ऊपर खुला, निफ्टी 70 अंकों के ऊपर था। एशियाई बाजार आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई में 0.20% की तेजी, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है।
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 22 जुलाई को ₹3,444.06 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,652.34 करोड़ के शेयर बेचे।
22 जुलाई को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.32% चढ़कर 40,415 पर बंद हुआ। NASDAQ 1.58% चढ़कर 18,007 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.08% की तेजी रही।इससे पहले कल यानी 22 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली थी।