Sliderअंतराष्ट्रीय

US में नहीं थम रहे मंदिरों पर हमले, अब सैक्रामेंटो के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

अमेरिका :  हिंदू मंदिरों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब सैक्रामेंटो में बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी संदेश लिखकर तोड़फोड़ की. कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू वापस जाओ के नारे लिखे हैं. इस घटना से वहां रहने वाले हिंदुओं में डर पैदा हो गया है.सैक्रामेंटो, जहां पर यह घटना हुई है, वह कैलिफोर्निया की राजधानी है. अमेरिका में एक ही महीने में स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की ये दूसरी घटना है पिछले दिनों ऐसा ही मामला न्यूयॉर्क से सामने आया था. वहां पर भी स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. करीब 10 दिन पहले हुई इस घटना के बाद अब सैक्रामेंटो के मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और हिंदू विरोधी नारे लिखे गए हैं.भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना की निंदा की है. अब फिर ऐसा ही मामला सामने आया है हिंदू संगठन BAPS ने एक बयान जारी कर कहा कि न्यूयॉर्क में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के 10 दिन से भी कम समय में सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को अपवित्र किया गया. नफरत भरे संदेशों के साथ मंदिर में तोड़फोड़ की गई. नफरत की हम हमारी निंदा करते हैं. हमें इस बात का गहरा दुख है. सभी के लिए हमारी प्रार्थनाएं, जिनमें दिल से नफरत करने वाले लोग भी शामिल हैं

Related Articles

Back to top button