Sliderपंजाब

ज्वेलर की दुकान पर काम करने वाली महिला ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

जालंधर:  मॉडल टाउन के जैन ज्वेलर में दुकान पर काम करने वाली महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार महिला की 7 साल पहले ही शादी हुई है व उसकी 6 साल की एक बेटी है। देर रात महिला का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान ममता निवासी सैदां गेट के रूप में हुई है।ममता के माता-पिता ने अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर पर नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।माता-पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि देर रात 12.30 ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है। उन्होंने कहाकि घटना की सूचना मिलते कुछ समय बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका पंखे से चुनरी के साथ शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Related Articles

Back to top button