Sliderपंजाब

पंजाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर झूठी

जालंधर: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे  की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन नें इस  खबर को  निराधार और झूठा करार दिया है कि सुनील जाखड़ ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, सुनील जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।” यह विपक्षी दलों द्वारा फैलाया जा रहा कोरा झूठा प्रचार है। उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने इस तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button