Sliderपंजाब

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
आज विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन सहित कई अन्य नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर अपने हल्के में पड़ते दकोहा, भुल्लर कॉलोनी, अमर नगर, शालीमार गार्डन सहित काजी मंडी एरिया का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने पानी, सड़क व बिजली की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।
इस मोके विधायक श्री अरोड़ा ने वहीं मौके पर ही अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे में सरकार की छवि जनता के सामने खराब हो रही है जो ठीक नहीं है।
विधायक ने कहा कि त्योहारी सीजन में सड़क पर सीवर का पानी और गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। जो भी समस्याएं लोगों को आ रही हैं, उन पर तुरंत प्रभाव से काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। कोई भी वार्ड विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए भरपूर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
इस मोके वार्ड इंचार्ज बलबीर सिंह बिट्टू, शमशेर सिंह खैरा, संजीव राणा, अशोक सहित क्षेत्रवासी काफी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button