जालन्धर :जालंधर के   खिंगरा गेट  में  दो पक्षों में दीपावली की रात हुए विवाद के बाद आज देर शाम बदमाश मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू ने अपने साथियों के साथ गोलियां चला दी। आरोपियों ने अपने अवैध वेपन से करीब पांच रौंद फायर किए। जोकि दो लोगों को लगे।

 मिली जानकारी के अनुसार ।युवकों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल युवकों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें एक की पहचान बादशाह जबकि दूसरे का नाम इशू बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खिंगरा गेट में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी, जो बादशाह  नामक युवक के लगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को किसी बात को  लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और आज शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए, जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। फिलहाल इस मामले की और जानकारी इकट्ठी की जा रही है   मिली जानकारी के अनुसार  कुल मिला कर 6राउंड   गोलिया  चलाई गई थी  अभी तक जो सूत्रों से  सुचना मिली है की  बादशाह  नमक युवक जौहल हॉस्पिटल में  उस की मौत हो गई