पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी में हॉस्टल के स्पोर्ट्स विंग की रैनोवेशन का शुभारंभ

हंसराज महिला महाविद्यालय में ओजस्वी हॉस्टल में स्पोर्ट्स विंग के रैनोवेशन का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि यह रैनोवेशन सूद परिवार द्वारा करवाई जा रही है। यह सूद परिवार का बड़प्पन है कि उन्होंने इस प्रोजैक्ट का कार्यभार संभाला है। सूद परिवार की ओर से जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, श्रीमती अरूणिमा सूद, श्री वाई.के. सूद, श्रीमती मनोरमा मायर, श्रीमती सुषमा सूद, लोकल एडवाइजरी कमेटी सदस्य श्री कुन्दन लाल अग्रवाल, श्री एस.पी. सहदेव, डॉ. सुषमा चावला उपस्थित थे। कैलीफोर्निया से डॉ. इंदर सूद ऑनलाइन जुड़े थे। डॉ. अजय सरीन ने सूद परिवार का इस योगदान के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि स्पोर्ट्स फैकल्टी व खिलाड़ी सदैव आभारी रहेंगे। सूद परिवार ने यह आश्वासन दिया कि यह प्रोजैक्ट मार्च 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर डीन, फैकल्टी इंचार्ज, पीआरओ, फैकल्टी फिजीकल एजुकेशन विभाग, आफिस अधीक्षक व खिलाड़ी छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button